नीतीश कुमार रेड्डी ने एक पारी से अपने पिता के आंसुओं का सारा कर्ज अदा कर दिया

Nitish Kumar Reddy Century: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को उसका नया सितारा मिल गया है। 21 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने शतक जड़कर सभी की जुबां पर अपना नाम ला दिया है। नीतीश के बारे में जानने से पहले उनके सारथी और पिता मुत्याला रेड्डी के संघर्ष को जानना जरूरी है। नीतीश ने आज अपनी पारी से अपने पिता के आंसुओं का सारा कर्ज उतार दिया है।

Nitish Kumar Reddy Century: अपनी कहानी में हर कोई खुद हीरो बनना चाहता है, लेकिन पुष्पा और बाहुबली की स्टाइल में सेलिब्रेशन करने वाले भारतीय टीम के युवा सितारे और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के शतकवीर नीतीश कुमार रेड्डी की फिल्म में असली हीरो उनके पिता मुत्याला रेड्डी हैं, जिन्होंने अपने बेटे के सपने को साकार करने के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबकुछ कर गुजरने वाला हौसला किसी को फल की चाहत से और किसी को असफलता से मिलता है,लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी के लिए उनके पिता के आंसू ही ऊर्जा का स्त्रोत बन गए, जिन्हें रोता हुआ देखने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए खेलने की ठान ली और आज उन्होंने मेलबर्न के खचाखच भरे स्टेडियम में मुश्किल परिस्थिति में खड़ी भारतीय टीम के लिए शतकीय पारी खेल कर उस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Nitish Kumar Reddy Father sacrifice

नीतीश कुमार रेड्डी ने शतक से जीत लिया पिता का दिल (फोटो- AP/BCCI/X)

नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज में एमसीजी के ऐतिहासिक मैदान पर 171 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था और वो आया भी तब जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। नीतीश के शतक से करोड़ों भारतीय फैंस को गदगद थे, ही लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा खुशी और संतुष्टि मेलबर्न मैदान में मौजूद उनके पिता मुत्याला रेड्डी के चेहरे पर दिखाई दी। उनके पास शब्द नहीं थे लेकिन उनके आंसू ही सबकुछ बयां कर रहे थे। यहां तक की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी अपने आंसूओं को बहने से नहीं रोक पाए।

End of Feed