Niki Prasad's World Record: निकी प्रसाद ने इंटरनेशनल करियर के दूसरे टी20 मुकाबले में रचा इतिहास

जिंबाब्वे के खिलाफ दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाली युवा ऑलराउंडर निकी प्रसाद ने सीरीज के दूसरे टी20 में डबल धमाल करके अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया।

रायपुर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए शुक्रवार को रायपुर में जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार डेब्यू करने वाले निकी प्रसाद ने दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया। पहले टी20 में नाबाद 39 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली निकी प्रसाद ने रविवार को अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया।

Niki Prasad

निकी प्रसाद (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

करियर की पहली दो गेंद पर विकेट लेने वाली पहली भारतीय

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में निकी प्रसाद के हाथों में कप्तान स्मृति मंधाना ने गेंद थमाई। महज दूसरा मैच खेल रहीं निकी ने कप्तान के भरोसे पर खरी उतरीं और अपनी पहली ही गेंद पर चिपाओ मुगेरी-तिरिपानो को कैच कराकर चलता कर दिया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर न्याशा ग्वानजुरा को एलबीडब्लू कर दिया। लगातार दो गेंद पर दो विकेट चटकाकर निकी ने अपने नाम एक अनोखा भारतीय रिकॉर्ड कर लिया। वह करियर की पहली दो गेंद पर दो विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गईं।

End of Feed