हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया तो मचा बवाल... बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना के फैसले से BCB ने काटी कन्नी, जांच के दायरे में कैप्टेंसी

महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने भारत की कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद निगार के इस फैसले की आलोचना होने लगी। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया कि यह फैसला उनका अपना था। बोर्ड एशियाई खेलों के बाद टीम के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उनकी कप्तानी का मूल्यांकन करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, उनके व्यवहार को लेकर भी शिकायतें आई हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ हैंडशेक ना करना बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना पर भारी पड़ता दिख रहा है। क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले से पूरी तरह से अपने आप को अलग कर लिया है। बोर्ड ने यहां तक कह दिया कि हाथ ना मिलाने के फैसला निगार का था। कप्तान के इस फ़ैसले को बोर्ड की मंजूरी नहीं थी। वहीं, उनकी कप्तानी की समीक्षा की जाने के भी बात कही।

no handshake Controversy

नो-हैंडशेक पर बवाल। फोटो- ACC

यह मामला महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच के दौरान देखने को मिली। जब टॉस के दौरान बांग्लादेश की कप्तान निगार ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिला। इसके बाद से इस फैसले की आलोचना होने लगी। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि कप्तान के इस फ़ैसले को बोर्ड की मंजूरी नहीं थी।

End of Feed