निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का IPL रिकॉर्ड, आंद्रे रसेल से रह गए पीछे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 2, 2024, 11:07 PM IST

Fastest 100 Six In IPL: निकोलस पूरन ने मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी आतिशी पारी के दौरान आईपीएल में दूसरे सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • निकोलस पूरन बने ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड
  • बने आईपीएल में दूसरे सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
  • विंडीज के आंद्रे रसेल हैं पहले पायदान पर

बेंगलुरू: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आरसीबी के खिलाफ मंगलवार को 21 गेंद में 40 रन की नाबाद अतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और पांच गगनचुंबी छक्के जड़े। पूरन इस दौरान क्रिस गेल को पछाड़कर आईपीएल इतिहास में छक्कों का शतक पूरा करने वाले कुल 23वें और दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।

Nicholas Pooran

निकोलस पूरन(साभार IPL/BCCI)

आंद्रे रसेल हैं पहले पायदान पर

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड केकेआर के लिए खेलने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है। रसेल ने आईपीएल में 100 छक्के 657 गेंद में पूरे किए थे। वहीं यूनिवर्स बॉस क्रस गेल को आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने के लिए लिए 943 गेंद खेलनी पड़ी थीं।

End of Feed