NZ vs WI 4th T20: बारिश के चलते रद्द हुआ चौथा टी20 मैच, न्यूजीलैंड की बढ़त जारी

New Zealand vs West Indies 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला के चौथे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने दमदार शुरुआत की लेकिन बारिश ने खलल डाल दी जिसके चलते मैच को रद्द करना पड़ गया।

New Zealand vs West Indies 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच नेल्सन में चौथा टी20 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में सिर्फ 6.3 ओवरों का ही खेल हो सका। फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है।इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

Match abandoned NZ CRICKET

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- Blackcapsx)

वेस्टइंडीज ने संभली हुई शुरुआत की। आमिर जंगू और एलिक एथनाज ने 5.2 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एथनाज 18 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद आमिर ने कप्तान शाई होप के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 8 रन जुटा लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल रोक दिया, जिसके बाद यह दोबारा शुरू नहीं हो सका।आमिर 18 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे। वहीं, शाई होप ने टीम के खाते में 3 रन जोड़े।विपक्षी टीम की ओर से जेम्स नीशम इकलौते सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 1 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

End of Feed