LIVEIND vs NZ T20 Live Score: दूसरे ओवर में गिरी न्यूजीलैंड की पहली विकेट, भुवी ने बनाया प्रेशर अर्शदीप को मिली सफलता
New Zealand vs India, 3rd T20I Live Score Hindi Updates (nz बनाम ind लाइव स्कोर): भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। दो मैच जीतकर भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आज के मुकाबले में भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट।

IND vs NZ T20 Live Score: दूसरे ओवर में गिरी न्यूजीलैंड की पहली विकेट, भुवी ने बनाया प्रेशर अर्शदीप को मिली सफलता
Ind vs Nz T20 Live Score updates: बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी, जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत 2020 से न्यूजीलैंड में अजेय रहा है। उसने विराट कोहली की अगुवाई में तब न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। इसके बाद 2022-23 में अपने अगले दौरे में भारतीय टीम ने एकमात्र ऐसा मैच जीता जो खराब मौसम से प्रभावित नहीं हुआ था, जबकि श्रृंखला का निर्णायक मैच टाई रहा था।
वेलिंगटन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल: मैच की पूर्व संध्या पर वेलिंगटन में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। मैच के दिन हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, लेकिन इसका असर फिर भी देखने को मिल सकता है। बारिश की बात करें तो मंगलवार को इसका अनुमान जताया गयी है, लेकिन स्थानीय समयनुसार रात 8 बजे मैच शुरू होने से पहले मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन में लगभग 15–16°C तापमान रहने की उम्मीज है जो रात में घट कर करीब 10–12°C हो जाएगा।
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20, जानिए मैच का समय: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20मैच आज वेलिंगटन (Hnry स्टेडियम) में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
तीसरे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
यहां पढ़ें तीसरे टी20 मैच के लाइव अपडेट्स-
IND vs NZ T20 Live Score: आउट हुए टिम साइफर्ट
अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार से टिप लेकर भारत को पहली सफलता दिला दी। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए टिम साइफर्ट के बल्ले का एज लगा और स्क्वायर के क्षेत्र में अक्षर पटेल ने आसान सा कैच लपका। साइफर्ट दो रन ही बना सके।
IND vs NZ T20 Live Score: विकेट मिलते-मिलते रह गया
भुवनेश्वर कुमार के ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साइफर्ट का विकेट गिरते-गिरते बच गया। हल्के हाथ से शॉट खेला था, गेंद स्लिप पर अभिषेक के आगे टप्पा खा गई। भुवनेश्वर के ओवर में चार रन बने। हवा का इस्तेमाल शानदार किया है भुवी ने।
IND vs NZ T20 Live Score: राष्ट्रगान के बाद शुरु हुई न्यूजीलैंड की पारी
दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज क्रीज पर उतर चुके हैं। फिन एलन और टिम साइफर्ट बीच मैदान पर हैं। वहीं, पहले ओवर के लिए भुवनेश्वर कुमार अपने रनअप पर हैं। टीम हडल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को छोटे स्कोर पर रोकनी की तैयारी बनाई होगी।
IND vs NZ T20 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
IND vs NZ T20 Live Score: ग्लेन फिलिप्स खेलेंगे अपना 100वां T20I मुकाबला
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए 100 T20I खेलने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं । इस मौके पर डेरिल मिशेल ने उन्हें एक खास कैप दी।
IND vs NZ T20 Live Score: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड ने किए तीन बदलाव
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हैं। मैथ्यू फिशर , काइल जैमीसन और एडम मिल्ने अंदर हैं। टॉस के दौरान मिचेल सैंटनर ने इसकी जानकारी दी।
IND vs NZ T20 Live Score: न्यूजीलैंड ने तैयार की रणनीति
मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल ने साफ कहा था कि तीसरे टी20 मैच में वो कुछ अलग करने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं।
IND vs NZ LIVE SCORE: आज इन दो खिलाड़ियों पर नजरें
आज भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी। एक तरफ भुवनेश्वर पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके इसलिए उनको आराम देने की बात चल रही है। वहीं, ईशान किशन इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे, ऐसे में वैभव सूर्यवंशी फिर से खेलेंगे या नहीं और अगर खेले तो किस पोजीशन पर बैटिंग करेंगे।
IND बनाम NZ आज के टी20 मैच का अपडेट: भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन-
- अभिषेक शर्मा
- संजू सैमसन
- वैभव सूर्यवंशी
- श्रेयस अय्यर
- तिलक वर्मा
- नमन धीर
- अक्षर पटेल
- नीतीश कुमार रेड्डी
- अर्शदीप सिंह
- भुवनेश्वर कुमार
- प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन-- फिन एलन
- टिम साइफर्ट (विकेट कीपर)
- डैरिल मिचेल
- ग्लेन फिलिप्स
- बेवन जैकब्स
- माइकल ब्रेसवेल
- मिचेल सैंटनर
- नाथन स्मिथ
- काइल जैमीसन
- एडम मिल्ने
- जैकब डफी
NZ बनाम IND मैच अपडेट: वेलिंगटन मौसम का हाल
एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दिन 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में 87 प्रतिशत बारिश की संभावना है। सोमवार से मंगलवार सुबह 10 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैच वाले दिन भी सुबह और दोपहर में बारिश ज्यादा संभावना है। हालांकि, शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जानें की संभावना है। मौसम के रुख को देखते हुए दर्शकों को थोड़ी-बहुत रुकावट देखने को मिल सकती है।
NZ बनाम IND मैच अपडेट: बैलेंस्ड पिच है वेलिंगटन की
न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे T20I के लिए वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में बैलेंस्ड पिच मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में बाउंस और मूवमेंट से मदद मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर जमने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है। स्पिनर भी बीच के ओवरों को कंट्रोल करने में उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। यहां कि पिच मौसम पर निर्भर करती है। अगर आसान पर बादल हैं तो गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। अगर आसमान साफ है तो बल्लेबाज जमने के बाद खूब रन बनाते हैं।
NZ बनाम IND मैच अपडेट: करो या मरो के मुकाबले में स्वागत है
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच बेहद रोमांच होने की उम्मीद है। भारत सीरीज जीतने के तो न्यूजीलैंड अपनी उम्मीद जिंदा रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। तो इस रोमांचक मुकाबले में आप सभी पाठकों का खैरमकदम है।