NZ vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज की अपने नाम
NZ vs AUS Highlights: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला आज बे-ओवल में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 1-0 से आगे है और उसके पास सीरीज जीतने का मौका है।
NZ vs AUS Highlights:न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने 157 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जीत के हीरो रहे कप्तान मिचेल मार्श जिन्होंने 52 गेंद में 103 रन की विस्फोटक पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 48 और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया था, जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। कप्तान मिचेल मार्श को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
आज के मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन-
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सीयर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
NZ vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
NZ vs AUS T20 Live Score: 50 रन के पार पहुंची न्यूजीलैंड
NZ vs AUS T20 Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
NZ vs AUS T20 Live Score: गीले आउफील्ड के कारण देर से शुरू होगा लाइव एक्शन
NZ vs AUS T20 Live Score: आज के मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
NZ vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
NZ vs AUS T20 Live Score: बूंदा-बांदी के बीच टॉस में देरी
NZ vs AUS T20 Live Score: बारिश डाल सकती है खलल
NZ vs AUS T20 Live Score: सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
NZ vs AUS T20 Live Score: आज के मैच में दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड
