NZ T20 World Cup Jersey: टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की नई जर्सी, यहां देखिए

New Zealand Unveil Jersey For T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। आज उनकी टीम का ऐलान हुआ और साथ ही टीम की नई जर्सी का अनावरण भी कर दिया गया। ये जर्सी उनकी पारंपरिक ब्लैक जर्सी से अलग है और पुराने लुक में नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी विश्व कप टीम भी घोषित की

NZ New Jersey For T20 World Cup 2024: आगामी 1 जून से अमेरिका-वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होना है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ना सिर्फ आज अपनी टीम का ऐलान कर दिया, बल्कि उन्होंने टी20 विश्व कप के लिए नई जर्सी का अनावरण भी कर दिया है।

NZ New Jersey For T20 World Cup 2024

टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की नई जर्सी (X)

न्यूजीलैंड ने अपनी नई जर्सी में काफी बदलाव किए हैं। आमतौर पर ब्लैककैप्स (Blackcaps) के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड की टीम इस बार अपने पुराने अंदाज में नजर आएगी। उनकी नई जर्सी में रेट्रो लुक दिखाई दे रहा है। इससे मिलती-जुलती जर्सी वे कई दशक पहले भी पहन चुके हैं। इसमें नीला रंग ज्यादा है।

End of Feed