न्यूजीलैंड के नए टेस्ट कप्तान बताया भारत दौरे पर कैसा होगा उनकी टीम का गेम प्लान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान टॉम लैथम ने बताया है कि टीम इंडिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कैसा होगा उनकी टीम का गेम प्लान?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत दौरे के लिए रवाना हुई न्यूजीलैंड की टीम
  • भारत के खिलाफ खेलनी है दो मैच की टेस्ट सीरीज
  • टीम के नए कप्तान ने बताया भारत दौरे के लिए गेम प्लान

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान टॉम लैथम का मानना है कि अपनी धरती पर अजेय रहे भारत को अगर कड़ी चुनौती देनी है तो उसका एकमात्र तरीका निर्भीक होकर खेलना है। लैथम को भारत के खिलाफ 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला से पहले टिम साउदी की जगह न्यूजीलैंड का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया।

Tom Latham

टॉम लैथम (साभार ICC)

भारत दौरे पर खेलेंगे फियरलेस क्रिकेट

लैथम ने शुक्रवार को टीम के भारत रवाना होने से पहले कहा,'भारत का दौरा करना हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होता है। उम्मीद है कि हम वहां कुछ हद तक स्वच्छंद और निर्भीक(फियरलेस) होकर खेलेंगे और उन पर हावी रहने की कोशिश करेंगे। अगर हम ऐसा करते हैं तो हमारे पास जीत का अच्छा मौका होगा।' भारत ने जहां अपनी धरती पर लगातार 18 टेस्ट श्रृंखलाएं जीती हैं वहीं न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के वर्तमान चक्र में लगातार चार श्रृंखला हारने के बाद यहां आ रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत में अभी तक केवल दो टेस्ट मैच जीते हैं। इनमें से उसने आखिरी जीत 1988 में हासिल की थी।

End of Feed