IPL 2023: Dhoni की टीम CSK को लगा बड़ा झटका, जेमीसन इस कारण रह सकते हैं चार महीने मैदान से दूर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 20, 2023, 01:14 PM IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन सर्जरी के कारण चार महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। वे आईपीएल के नए सीजन से भी चूक सकते हैं। वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं।

Kyle Jamieson surgery: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) की ओर से गेंदबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) कमर की सर्जरी के कारण चार महीने तक क्रिकेट मैदान से बाहर रहेंगे। इस बीच ही आईपीएल के नए सीजन का आगाज होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे आईपीएल के नए सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैचाइजी (CSk) की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारी बयान नहीं आया है।

Kyle Jamieso

काइल जेमीसन । (Instagram)

दोबारा उभर आई चोट

चोट के कारण 28 साल के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) क्रिकेट मैदार से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी चोट एक बार भी उभर आई है। अब चोट से निजात पाने के लिए उनको कमर की सर्जरी करानी होगी। जेमीसन ने अंतिम बार जून 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेला था। इसके बाद से वे मैदान से दूर हैं। अब सर्जरी के कारण वे करीब चार महीने और क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। जेमीसन आगामी महीनों में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों में वापसी कर सकते हैं।

जेमीसन के लिए CSk ने ऑक्शन में खेला था बड़ा दांव

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले दिनों हुए आईपीएल के ऑक्शन में बड़ा दांव खेला था। चेन्नई ने जेमीसन को एक करोड़ रुपए में खरीद कर अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलते थे। उन्होंने आईपीएल के 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। जेमीसन ने आईपीएल का अंतिम मुकाबला 26 सितंबर 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था।

जेमीसन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट

2020 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाले काइल जेमीसन टेस्ट फॉर्मेट में काफी सबसे गेंदबाज हैं। उन्होंने 16 टेस्ट में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी तरह 8 वनडे में 11 विकेट और 8 टी20 मुकाबले में 4 विकेट चटाका चुके हैं। इसके अलावा वे टीम के लिए बल्लों से रन भी चुराए हैं। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 372 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। इसी तरह 8 वनडे में 34 रन और इतने ही टी20 मुकाबले में 41 रन बनाए हैं।

End of Feed