IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले इस भारतीय से डर रही है न्यूजीलैंड, कोच गैरी स्टीड ने किया खुलासा

NZ Coach Gary Stead on India vs New Zealand CT 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में 9 मार्च (रविवार) को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें इसके लिए जमकर तैयारी करने में जुटी हैं, इसी बीच बयानों के जरिए माइंड गेम का सिलसिला भी जारी है। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने अब इस भारतीय को फाइनल में अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला
  • कीवी कोच गैरी स्टीड ने इस भारतीय को बताया बड़ा खतरा

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनकी टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़ा खतरा होंगे तथा इस रहस्यमयी स्पिनर से निपटने के लिए उनकी टीम को अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। स्टीड ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उसने हमारे खिलाफ पिछले मैच में 42 रन देकर पांच विकेट लिए थे इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि वह खेलेगा। वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ पिछले मैच में उसने अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया था। वह इस मैच में हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

Gary Stead Says Varun Chakravarthy Will Be Biggest Threat In IND vs NZ Final

न्यूजीलैंड क्रिकेट कोच गैरी स्टीड (ICC/Instagram)

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमें अपनी सोच इस पर केंद्रित करनी होगी कि हम कैसे उसे नाकाम कर सकते हैं और किस तरह से उसके खिलाफ रन बना सकते हैं।’’ स्टीड ने कहा कि इसके लिए उनकी टीम भारत के खिलाफ लीग चरण के मैच से कुछ सीख लेगी। उन्होंने इसके साथ ही इस बात को भी कोई खास तवज्जो नहीं दी कि भारत को यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने का फायदा मिलेगा।

End of Feed