क्रिकेट

IND vs NZ Final: 'क्या 25-30 रन बनाकर खुश हो?' फाइनल से पहले गावस्कर ने लगाई रोहित शर्मा को फटकार

Sunil Gavaskar Scolds Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को सलाह दी है कि वे थोड़ा धैर्य रखें और लंबी पारी खेलने का सोचें। बता दें कि रोहित लगातार जल्दी आउट हो रहे हैं।

Image

सुनील गावस्कर रोहित शर्मा (फोटो- AP/X)

Sunil Gavaskar Scolds Rohit Sharma: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है और इसके खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस महामुकाबले से पहले कप्तान रोहित की लंबी पारी ना खेलने से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लताड़ लगाई है।

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को सिर्फ 25-30 रन बनाकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए और लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि क्रीज पर उनकी मौजूदगी भारत के लिए मैच का रूख बदलने वाला असर डाल सकती है।गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘(अगर) वह (रोहित शर्मा) 25 ओवर भी बल्लेबाजी करते हैं तो भारत 180-200 रन के आसपास होगा। सोचिए कि अगर उन्होंने तब तक सिर्फ दो विकेट खो दिए तो जरा सोचिए कि वे क्या कर सकते हैं। वे 350 रन या इससे अधिक के स्कोर तक पहुंच सकते हैं। ’’

रोहित को संयम रखने की जरूरत- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा कि 'उन्हें इस बारे में भी सोचना चाहिए। आक्रामक होकर खेलना एक बात है, लेकिन 25-30 ओवर तक बल्लेबाजी करने का मौका देने के लिए थोड़ा संयम से खेलना चाहिए। अगर वह ऐसा करता है तो वह विपक्षी टीम से मैच छीन सकता है। इस तरह का असर मैच जीतने वाला होता है। रोहित ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमशः 20, 15 और 28 रन बनाए हैं।

गावस्कर ने कहा - ‘‘साथ ही मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज क्या आप 25-30 रन बनाकर खुश हैं? आपको खुश नहीं होना चाहिए! इसलिए मैं उनसे यही कहूंगा कि अगर आप सिर्फ सात से नौ ओवर के बजाय 25 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो इससे टीम पर काफी अच्छा असर पड़ेगा। ’’

न्यूजीलैंड को नहीं होगा दबाव- सेंटनर

दुबई में ग्रुप ए का अंतिम मैच खेलने के बाद भारत और न्यूजीलैंड रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में फिर से आमने-सामने होंगे।इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने न्यूजीलैंड की जीत का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी टीम में कुछ ऐसे मजबूत क्रिकेटर हैं जो दबाव में नहीं आयेंगे।हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा कि 'वे दबाव में नहीं आयेंगे। हम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच के साथ रात्रिभोज कर रहे थे और उन्होंने बहुत अच्छी बात कही कि न्यूजीलैंड कभी भी दबाव में लाकर खुद को हराने वाली टीम नहीं है। टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। '

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article