मुंबई: आईपीएल 2023 के आगाज में तकरीबन 10 दिन का वक्त बचा है ऐसे में नए सीजन में कई नए नियम गवर्निंग काउंसिल लागू करने जा रही है। इन नियमों का लागू करने से खेल का रोमांच और बढ़ जाएगा। सीजन से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई द्वारा इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान बाकी है।
आईपीएल ट्रॉफी( साभार IPL/BCCI)
टॉस के बाद अब कर सकेंगे टीमों का ऐलान
सबसे बड़ा बदलाव टीम के ऐलान को लेकर हुआ है। कप्तान अब टॉस के लिए तो टीम शीट के साथ मैदान पर उतरेंगे। टीमों के लिए जारी किए गए इंटरनल कम्युनिकेशन में बताया गया है कि टीमें अपने लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 का चुनाव कर सकेंगी। जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर का चुनाव पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी के आधार पर किया जा सकेगा।
सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ उतर सकेंगी टीम
वर्तमान में दोनों टीमों के कप्तान टॉस से पहले अपनी टीमों की लिस्ट एक दूसरे से साझा करते हैं। लेकिन अब नए नियमों के आने के बाद टीमों की लिस्ट का आदान-प्रदान टॉस के बाद होगा। ऐसा होने से टीमों अपने लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 का चुनाव कर सकेंगी। ऐसा करने से इम्पैक्ट प्लेयर के चुनाव की योजना बनाना में भी उन्हें मदद मिलेगी।
ऐसे में आईपीएल साउथ अफ्रीका 20 लीट के बाद दूनिया की दूसरी लीग बन गया है जहां टॉस के बाद टीमों का ऐलान किया जा सकेगा। हाल ही में पहली बार आयोजित हुई दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में ऐसा हुआ। टीमों ने वहां 13 खिलाड़ियों के साथ टीम का ऐलान करती थीं।
ओस के असर को कम करने में मिलेगी मदद
इस नियम के लागू होने से टॉस और ओस के असर असर को कम करने में मदद मिलेगी। भारत के कई मैदानों में डे-नाइट मुकाबलों में ओस बड़ा असर डालती है। कुछ वेन्यू पर टॉस जीतने का मतलब मैच जीतना होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
स्लो ओवर रेट का होगा खामियाजा
इसके अलावा लागू किए गए नए नियमों से स्लो ओवर रेट के लिए पेनल्टी टीमों पर लगेगी। जितने ओवर टीम निर्धारित समय में पूरे नहीं कर सकेगी। उतने ओवरों के लिए 30 गज के दारये से बाहर पांच फील्डर रखने की अनुमति नहीं होगी।
गलत फील्डिंग और विकेटकीपिंग के लिए लगेगी 5 रन की पेनल्टी
विकेटकीपर द्वारा अनाधिकृत(Unfair) गतिविधि करने का भी खामियाजा टीमों को भुगतना पड़ेगा। ऐसे में विरोधी टीम को पांच रन पेनल्टी के रूप दिए जाएंगे और गेंद को डेडबॉल भी घोषित किया जाएगा।
ऐसा ही मैदानी फील्डरों द्वारा ऐसा किए जाने पर भी होगा। खिलाड़ी अगर फील्डिंग के दौरान कोई अनाधिकृत गतिविधि करता है तो गेंद को डेड-बॉल घोषित करके विरोधी टीम को पांच रन पेनल्टी के रूप में दिए जाएंगे।
