ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को बीच मैच लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2023, 05:30 PM IST

ENG vs AUS 2nd Ashes test: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के धुरंधर स्पिनर नाथन लियोन दूसरे एशेज टेस्ट मैच के बीच में चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। गुरुवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान चाय के सत्र के बाद गेंद के पीछे भागते हुए चोटिल हो गये थे। उन्होंने इससे पहले जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई थी।

ENG vs AUS 2nd Test, Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन दायीं पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये। वह गुरुवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान चाय के सत्र के बाद गेंद के पीछे भागते हुए चोटिल हो गये थे। उन्होंने इससे पहले जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई थी।

Nathan Lyon Injured

नाथन लियोन (AP)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को तीसरे दिन के खेल के दौरान एक बयान जारी कर बताया कि लियोन को चोट थोड़ी गंभीर है। इस बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि वह कितने समय तक बाहर रहेंगे। बयान के मुताबिक, ‘‘इस मैच के समाप्त होने के बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। श्रृंखला के बचे हुए मैचों में उनकी उपलब्धता के बारे में फैसला इस मुकाबले के बाद होगा। ’’

End of Feed