नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने नई दिल्ली में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में पांच विकेट भारत के खिलाफ विकेटों का शतक पूरा कर लिया। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट चटकाने वाले वो पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 708 विकेट लेने वाले शेन वॉर्न भी भारत के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल नहीं कर सके वो कारनामा लॉयन ने कर दिखाया है।
नॉथन लॉयन
भारत के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
भारत के खिलाफ लॉयन ने अबतक खेले 24* टेस्ट की 43वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए 100 विकेट पूरे किए। भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए लॉयन ने विकेटों का शतक 34.34 के औसत और 66.5 के स्ट्राइक रेट से पूरा किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ आठवीं बार पारी में 5 विकेट चटकाए हैं। उनका भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक 8/50 और मैच में 12/286 रहा है। अपने कुल टेस्ट विकेटों में से 21.5 प्रतिशत विकेट लॉयन ने भारत के खिलाफ लिए हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके नाम 101 विकेट दर्ज है।वॉर्न का फीका रहा भारत के खिलाफ प्रदर्शनवहीं महान शेन वॉर्न की फिरकी का जादू भारत के खिलाफ ज्यादा नहीं चला। भारत के खिलाफ खेले 12 टेस्ट की 22 पारियों में 42.88 के औसत और 83.7 के स्ट्राइक रेट से 42 विकेट अपने नाम कर सके। वॉर्न का भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 6/125 और एक मैच में 6/113 रन रहा।
