क्रिकेट

KKR Schedule 2023 : दो बार की चैम्पियन KKR का IPL-16 का पूरा कार्यक्रम है कुछ इस तरह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 01:34 PM IST

Kolkata Knight Riders IPL 2023 Full Schedule, KKR IPL 2023 Schedule, Match Timings: बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल के 16वें सीजन के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। जानिए की श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा कार्यक्रम।

Image

KKR Schedule 2023 : दो बार की चैम्पियन KKR का IPL-16 का पूरा कार्यक्रम है कुछ इस तरह

Kolkata Knight Riders (KKR) IPL 2023 Full Schedule: बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 के नए सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से सामना होगा। दोनों टीमें एक अप्रैल को सीजन के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला सीजन का पहला डबल हेडर होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स को ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स साल 2014 में आखिरी बार चैम्पियन बनी थी। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। कोलकाता पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। टीम ने लीग के कुल 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 मैच में जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आईए जानते हैं आईपीएल 16 में कैसा है कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल...

Kolkata Knight Riders (KKR) ipl 2023 Full schedule:

क्रमांक बनामतारीखवेन्यूटाइम
1पजाब किंग्स 01 अप्रैल 2023मोहाली 3.30 PM
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 06 अप्रैल 2023कोलकता 7:30 PM
3गुजरात टाइटंस09 अप्रैल 2023अहमदाबाद3.30 PM
4सनराइजर्स हैदराबाद14 अप्रैल 2023कोलकाता7.30 PM
5मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल 2023 मुंबई 3.30 PM
6दिल्ली कैपिटल्स20 अप्रैल 2023दिल्ली7.30 PM
7चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल 2023कोलकाता7.30 PM
8रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर26 अप्रैल 2023बेंगलुरू7:30 PM
9गुजरात टाइटंस 29 अप्रैल 2023कोलकाता 3.30 PM
10सनराइजर्स हैदराबाद04 मई 2023हैदराबाद7:30 PM
11पंजाब किंग्स 08 मई 2023कोलकाता7:30 PM
12राजस्थान रॉयल्स 11 मई 2023कोलकाता 7:30 PM
13चेन्नई सुपर किंग्स 14 मई 2023चेन्नई 7:30 PM
14लखनऊ सुपर जायंट्स20 मई 2023 कोलकाता7:30 PM
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article