IND vs ENG: विराट कोहली की गैर-मौजूदगी को नासिर हुसैन ने बताया टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 8, 2024, 06:49 PM IST

विराट कोहली के व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाने को नासिर हुसैन ने बड़ा झटका बताया है। जानिए हुसैन ने इस बारे में क्या कहा?

चेन्नई: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का आगामी टेस्ट मैच में नहीं खेलना सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं बल्कि श्रृंखला और विश्व क्रिकेट के लिए झटका है। हुसैन ने हालांकि भारतीय क्रिकेटर के व्यक्तिगत जिंदगी को प्राथमिकता देने का समर्थन किया। कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच से हट गये थे। उनके राजकोट और रांची में आगामी मुकाबलों में भी खेलने की संभावना नहीं है। धर्मशाला में अंतिम टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है। पांच टेस्ट की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।

Naseer Hussain

नासिर हुसैन

विराट की गैरमौजूदगी है बड़ा झटका

हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ पर कहा,'हां, अभी पुष्टि नहीं हुई है। ये सब अटकलें हैं, वह अगले दो टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं। अगले कुछ घंटों में वे अपनी टीम घोषित करेंगे। यह अगले तीन टेस्ट मैच के लिए होगी या नहीं, कुछ भी अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन यह झटका होगा। यह भारत के लिए झटका होगा। यह श्रृंखला के लिए झटका होगा। यह विश्व क्रिकेट के लिए झटका होगा। यह एक विशेष श्रृंखला होने जा रही है। यह पहले ही शुरू हो चुकी है। पहले दो मैच काफी शानदार रहे।'

End of Feed