चेन्नई: बीसीसीआई में नए अध्यक्ष पद को लेकर जमकर खींचतान चल रही है। भितरखाने सौरव गांगुली को दोबारा अध्यक्ष बनने ना कहा जा चुका है और रोजर बिन्नी का नया अध्यक्ष बनान तकरीबन तय हो गया है। ऐसे में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवास भी रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन में हैं।
गांगुली ने ठुकराया आईपीएल चेयनमैन का पद
टेलीग्राफ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एन श्रीनिवासन ने सौरव गांगुली पर बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पाने का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि सौरव गांगुली का बीसीसीआई के रूप में कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी पारी बीसीसीआई में समाप्त हो जाएगी। यहां तक कि आईसीसी अध्यक्ष बनने की उनकी इच्छा पूरी नहीं होगी। इसके लिए भी बीसीसीआई उनका समर्थन नहीं करेगा। ये फैसला गांगुली द्वारा आईपीएल चेयरमैन के पद की पेशकश ठुकराए जाने के बाद किया गया है।आईसीसी चेयरमैन पद के लिए भी नहीं मिलेगा समर्थनइंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गांगुली को आईपीएल का नया चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि वो इस पद के लिए इच्छुक नहीं हैं और बीसीसीआई प्रेसिडेंट बने रहना चाहते हैं। या फिर उन्हें आईसीसी अध्यक्ष बनाया जाए। उनकी दोनों ही मांगों को अस्वीकार कर दिया गया। सर्वसहमति से अरुण धूमल का आईपीएल का नया चेयरमैन बनना तय हो गया है।
जय शाह बने रहेंगे महासचिव, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष
बुधवार को बीसीसीआई के आगामी मंगलवार(18 अक्टूबर) को होने वाले चुनावों का आखिरी दिन था। कई पदों के लिए एक से ज्यादा लोगों ने नामांकन ही नहीं भरा है। ऐसे में नई कार्यकारिणी की तस्वीर तकरीबन तय हो चुकी है। जिसमें रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तकरीबन तय है। गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह महा-सचिव बने रहेंगे। आशीष शेलर और देवाशीष सैकिया ने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। राजीव शुक्ला भी उपाध्यक्ष बने रहेंगे। जय शाह के बाद वो पद पर बरकरार रखने वाले एकलौते व्यक्ति होंगे।शेलर मुंबई के भाजपा विधायक और मुंबई के अध्यक्ष हैं। वो कोषाध्यक्ष के रूप में अरुण धूमल की जगह लेंगे। धूमल को आईपीएल अक्ष्यक्ष का पद मिलेगा। वहीं सैकिया असम के मख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सर्मा को के करीबी हैं।
