क्रिकेट

MUM Vs VID Ranji Trophy 2024 Final Live Streaming: मुंबई-विदर्भ रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और Live Score की जानकारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 10, 2024, 11:52 AM IST

Mumbai Vs Vidarbha, MUM Vs VID Ranji Trophy 2024 Final Live Score Streaming and TV Telecast Channel (मुंबई बनाम विदर्भ रणजी ट्रॉफी 2023-24 फाइनल लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण):मुंबई और विदर्भ की टीमों के बीच रणजी टॉफी 2023-24 का फाइनल मुकाबला 10 मार्च से 14 मार्च, 2024 से खेला जाएगा। जानिए कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर लाइव टेलीकास्ट?

Image

मुंबई बनाम विदर्भ, रणजी ट्रॉफी 2023-24 फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग

MUM vs VID, Final Ranji Trophy 2023-24 Streaming Live Online: रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुकाबला रविवार से 41 बार की चैंपियन मुंबई और दो बार की खिताब विजेता विदर्भ के बीच 10 से 14 मार्च के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम सेमीफाइनल में तमिलनाडु को और विदर्भ की टीम मध्य प्रदेश को मात देकर फाइनल में पहुंची है। मुंबई की टीम 2015-16 के बाद से रणजी खिताब नहीं जीत सकी है। वहीं विदर्भ की टीम साल 2017-18 और 2018-19 में लगातार दो बार चैंपियन बनी थी। रणजी इतिहास में 53 साल बाद एक ही राज्य की दो टीमों का आमना-सामना हो रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा? (MUM vs VID Ranji Trophy 2023-24 Final Match Date)

मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुकाबला? (MUM vs VID Ranji Trophy 2023-24 Final Match IST Timing)

मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 09.00 बजे होगा।

मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुकाबला भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (MUM vs VID Ranji Trophy 2023-24 Final Match Live Telecast On TV In India)

मुंबई और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नेटवर्क 18 के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है।

मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? MUM vs VID Ranji Trophy 2023-24 Final Match Live Streaming)

मुंबई और विदर्भ के बीच खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में जियो सिनेमा एप्प पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article