LIVEMumbai vs Vidarbha Live Score, Ranji Trophy 2024 Final: तीसरे दिन का खेल खत्म, मुंबई की दूसरी पारी हुई ऑलआउट, विदर्भ को मिला विशाल लक्ष्य

Mumbai vs Vidarbha Live Score, Ranji Trophy 2024 Final: तीसरे दिन का खेल खत्म, मुंबई की दूसरी पारी हुई ऑलआउट, विदर्भ को मिला विशाल लक्ष्य
Mumbai vs Vidarbha Live Score, Mumbai Vs Vidarbha Live Score Online Updates in Hindi(मुंबई बनाम विदर्भ फाइनल का लाइव स्कोरकार्ड स्ट्रीमिंग): युवा बल्लेबाज मुशीर खान और श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने विदर्भ के खिलाड़ी बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में मुंबई ने तीसरे दिन तीसरे दिन मुंबई ने अपनी दूसरी पहली पारी को 141/2 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम 130.2 ओवर में 418 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने विदर्भ के खिलाफ 537 रन की विशाल लक्ष्य दिया।
दिन का खेल खत्म होने से पहले विदर्भ ने दूसरी पारी का आगाज किया। टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे। अथर्व तायडे और ध्रुव शौर्य नाबाद रहे।
मैच के तीसरे दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुशीर खान ने विदर्भ के खिलाफ दूसरे पारी में शतक जड़ा। उन्होंने 326 गेंदों पर 10 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 136 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए। वे 95 रन पर आउट हो गए। इसके अलावा शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 400 के पार पहुंचाया। शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 85 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली।
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम 64.3 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ की भी पहली पारी अच्छी नहीं रही। टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
MUM Vs VID Ranji Trophy 2024 Final Live Streaming
मुंबई और विदर्भ मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स ( Mumbai vs Vidarbha live score updates wankhede stadium cricket ground)
Ranji Trophy 2024 Final,मुंबई की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, मुशीर खान, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे।
विदर्भ की प्लेइंग इलेवन
अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, अमन मोखड़े, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आदित्य ठाकरे, आदित्य सरवटे, यश ठाकुर, उमेश यादव।
Mum vs Vidar Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म
रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले का तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे। अथर्व तायडे और ध्रुव शौर्य नाबाद रहे।
Mum vs Vidar Live Score: विदर्भ की दूसरी पारी का आगाज
दिन का खेल खत्म होने से पहले विदर्भ ने दूसरी पारी का आगाज किया। टीम ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। अथर्व तायडे और ध्रुव शौर्य क्रीज पर हैं।
Mum vs Vidar Live Score: मुंबई की दूसरी पारी हुई ऑलआउट
युवा बल्लेबाज मुशीर खान और श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने विदर्भ के खिलाड़ी बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में मुंबई ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 130.2 ओवर में 418 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने विदर्भ के खिलाफ 537 रन की विशाल लक्ष्य दिया। मैच के तीसरे दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुशीर खान ने विदर्भ के खिलाफ दूसरे पारी में शतक जड़ा। उन्होंने 326 गेंदों पर 10 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 136 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए। वे 95 रन पर आउट हो गए। इसके अलावा शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 400 के पार पहुंचाया। शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 85 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम 64.3 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ की भी पहली पारी अच्छी नहीं रही। टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
Mum vs Vidar Live Score: मुलानी ने जड़ा अर्धशतक
विदर्भ के खिलाफ शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 85 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 50 रन बनाए।
Mum vs Vidar Live Score: मुंबई का स्कोर 400 के पार
मैच के तीसरे दिन मुंबई ने 125.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान 400 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 518 रन हो गई है। अब शम्स मुलानी और तुषार देशपांडे क्रीज पर हैं।
Mum vs Vidar Live Score: मुंबई की बढ़त 500 के पार
विदर्भ के खिलाफ मुंबई की बढ़त 500 के पार पहुंच चुका है। मुंबई ने 120 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 381 रन बना लिए हैं।
Mum vs Vidar Live Score: शतक से चूक श्रेयस
श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए। वे 95 रन पर आउट हाके गए। मुंबई ने 105.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 341 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 460 रन हो गई है।
मुंबई और विदर्भ लाइव मैच: मुशीर ने जड़ा शतक
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 255 गेंदों पर 6 चौके की मदद से शतक पूरा किया। मुंबई ने 95.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 315 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 435 रन हो गई है।
Mum vs Vidar Live Score: मुंबई का स्कोर 250 के पार
विदर्भ के खिलाफ मुंबई ने दूसरी पारी में विशाल बढ़त बना ली है। लंच टाइम तक टीम ने 86 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 262 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 381 रन हो गई है। अब श्रेयस अय्यर और मुशीर खान क्रीज पर हैं।
मुंबई और विदर्भ लाइव मैच: मुंबई विशाल स्कोर की ओर
विदर्भ के खिलाफ मुंबई टीम विशाल स्कोर की ओर बढ़ रहा है। टीम ने 76 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 225 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 344 रन हो गए हैं। अब श्रेयस अय्यर और मुशीर खान क्रीज पर हैं।
Mum vs Vidar Live Score: मुंबई को लगा एक और झटका
मैच के तीसरे दिन मुंबई ने 60.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 167 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे शतक से चूक गए। वे 73 रन पर आउट हो गए। अब श्रेयस अय्यर और मुशीर खान क्रीज पर हैं।
मुंबई और विदर्भ लाइव मैच: मुंबई का स्कोर 150 के पार
विदर्भ के खिलाफ दूसरी पारी में मुंबई का स्कोर 150 के पार हो चुका है। टीम ने मैच के तीसरे दिन 57 ओवर में 2 विकेट के नुकसान 158 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान क्रीज पर हैं।
Mum vs Vidar Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
मैच के तीसरे दिन मुंबई ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान 141 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान क्रीज पर हैं।
Mumbai vs Vidarbha Day-3 Live: मुंबई मजबूत स्थिति में
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन मुंबई ने अपनी दूसरी पहली पारी को 141/2 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। टीम ने 260 रन की बढ़त बना ली है।
Mum vs Vidar Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म
अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान की शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन विदर्भ अपनी पहली पारी को 31/3 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। टीम 45.3 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम का कोई भी खिलाड़ी 30+ स्कोर नहीं कर सका। यश राठौर ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने से पहले मुंबई ने दूसरी पारी का आगाज किया। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम ने 260 रन की बढ़त बना ली है।
मुंबई और विदर्भ लाइव मैच: मुशीर और रहाणे क्रीज पर डटे
मुंबई के कप्तान अजिंंक्य रहाणे और मुशीर खान क्रीज पर डटे हुए हैं। मुशीर 41 रन बनाकर तो रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
Ranji Trophy 2024 Final Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार
विदर्भ के खिलाफ दूसरी पारी में मुंबई का स्कोर 50 के पार हो चुका है। टीम ने 24.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।
Ranji Trophy 2024 Final Day-2 LIVE: गेंद को पढ़ नहीं पाए पृथ्वी
मुंबई और विदर्भ लाइव मैच: मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई टीम को 11.2 ओवर में 34 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। पृथ्वी शॉ के बाद भूपेश लालबानी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 18 रन पर आउट हो गए। अब मुशीर खान और अजिंक्य रहाणे क्री पर हैं।
Ranji Trophy 2024 Final Live Score: पृथ्वी फिर रहे फेल
विदर्भ के खिलाफ मुंबई को दूसरी पारी में बड़ा झटका लगा। टीम को 8 ओवर में 29 रन पर पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन पर आउट हो गए। अब भूपेन लालवानी और मशीर खान क्रीज पर हैं।