LIVEMI vs DC Highlights: दिल्ली को हराकर मुंबई ने चखा आईपीएल 2024 में जीत का स्वाद

MI vs DC Highlights: दिल्ली को हराकर मुंबई ने चखा आईपीएल 2024 में जीत का स्वाद
MI vs DC Highlights:: मुंबई ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2024 की पहली जीत दर्ज कर ली। पहले रोमारियो शेफर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी और फिर जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हरा दिया। जीत के लिए दिल्ली को 235 रन बनाने थे, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार 71 रन की पारी के बावजूद टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 205 रन की बना पाई। आखिरी ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट खोए। स्टब्स के अलावा दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद में 66 रन की पारी खेली। यह दिल्ली की चौथी हार है जबकि मुंबई ने पहली जीत दर्ज कर ली।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की ओर से रोमारियो शेपर्ड और टिम डेविड ने आखिरी ओवर में 32 रन जोड़े। शेपर्ड ने 10 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेली। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े, और अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। रोहित ने 27 गेंद में 49 रन की पारी खेली। रोहित के अलावा ईशान किशन ने 42 और टिम डेविड ने नाबाद 45 रन की पारी खेली।
LSG vs GT LIVE Score
MI vs DC Live Score: मुंबई ने दिल्ली को हराया
मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराकर पहली जीत दर्ज कर ली है।
MI vs DC Live Score: 19 गेंद में स्टब्स ने जड़ा अर्धशतक
ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए ।
MI vs DC Live Score: बुमराह ने फेंकी डेडली यॉर्कर, चारो खाने चित्त हो गए शॉ
MI vs DC Live Score: 14 ओवर के बाद दिल्ली ने बनाए 138 रन
क्या दिल्ली कर पाएगी चमत्कार, 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। जीत के लिए उसे 97 रन बनाने हैं और केवल 36 गेंद का खेल शेष रह गया है।
MI vs DC Live Score: बुमराह ने तोड़ी साझेदारी
जयप्रीत बुमराह ने पोरेल और पृथ्वी शॉ के बीच हुए 88 रन की साझेदारी तोड़ दी। शॉ 40 गेंद में 66 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
MI vs DC Live Score: पोरेल और शॉ की बल्लेबाजी से पटरी पर दिल्ली
वॉर्नर का विकेट जल्दी खोने के बाद भी दिल्ली के रन बनाने का सिलसिला कम नहीं हुआ है। शॉ और पोरेल की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 41 गेंद पर 79 रन जोड़ लिए हैं। दोनों के इस विस्फोटक बल्लेबाजी से दिल्ली ने 11वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
MI vs DC Live Score: दिल्ली की धीमी शुरुआत
दिल्ली ने धीमी शुरुआत की है। 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी ने 8 ओवर में 1 विकेट गंवा दिए हैं और केवल 69 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ 46 रन और अभिषेक पोरेल 12 र बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs DC Live Score: शेपर्ड ने आखिरी ओवर में लूटे 32 रन
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने 235 रन रन का विशाल लक्ष्य रखा।
शेपर्ड ने आखिरी ओवर में 32 रन बनाए।
MI vs DC Live Score: बड़े स्कोर की ओर मुंबई
मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। टिम डेविड और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का वापसी दिला दी है।
MI vs DC Live Score: अक्षर ने पकड़ा गजब का कैच
MI vs DC Live Score: अक्षर ने ऐसे ईशान को भेजा पवेलियन
MI vs DC Live Score: इन फॉर्म तिलक भी हुए आउट
तिलक वर्मा मुंबई के इस सीजन में सबसे सफल बल्लेबाज थे, लेकिन केवल 6 रन बनाकर वो आउट हो गए हैं। उन्हें खलील ने अक्षर के हाथों कैच करवाया। मुंबई को 123 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है।
MI vs DC Live Score: अक्षर ने झटका दूसरा विकेट
रोहित के बाद अक्षर ने ईशान किशन को भी आउट कर दिया। ईशान ने 23 गेंद में 42 रन की पारी खेली। यह अक्षर का दूसरा विकेट है। मुंबई को 111 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
MI vs DC Live Score: शून्य पर आउट हुए सूर्या
खाता भी नहीं खोल पाए सूर्या, दिसंबर 2023 के बाद कर रहे थे वापसी लेकिन ऑनरिक नॉर्खिया ने आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दे दिया।
MI vs DC Live Score: अर्धशतक से चूके हिटमैन
रोहित शर्मा 27 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित ने पहले विकेट के लिए किशन के साथ 42 गेंद में 80 रन की साझेदारी की।
MI vs DC Live Score: मुंबई की विस्फोटक शुरुआत
6 ओवर में मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं।
MI vs DC Live Score: अभी क्या है मैच में दोनों टीम का विनिंग पर्सेंटेज
शुरुआत के 5 ओवर के बाद मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और उसके जीत का प्रतिशत 78 है जबकि केवल 22 प्रतिशत लोग दिल्ली के सपोर्ट में हैं।
MI vs DC Live Score: डेब्यू करने वाले झाई की हुई पिटाई
डेब्यूटेंट झाई रिचर्ड्सन के पहले ओवर में मुंबई ने 13 रन बटोरे। रोहित ने इस ओवर में बैक टू बैक छक्का जड़ा और अपनी टीम के स्कोर को 46 रन तक पहुंचा दिया।
MI vs DC Live Score: ईशान और हिटमैन ने दिलाई मुंबई को विस्फोटक शुरुआत
3 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन हो गया है। रोहित 10 और ईशान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs DC Live Score: आज के मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड
ऋषभ पंत (2990) को आईपीएल में 3000 रन पूरे करने के लिए 10 रनों की जरूरत है।रोहित शर्मा (99) को आईपीएल में 100 कैच पूरे करने के लिए एक कैच की जरूरत है।जसप्रीत बुमराह (148) 150 आईपीएल विकेट से दो विकेट दूर हैं।टी20 में 150 विकेट पूरे करने के लिए ऑनरिक नॉर्खिया (148) को दो विकेट की जरूरत है