MI vs CSK, IPL 2025: मुंबई के सामने होगी चेन्नई के स्पिन आक्रमण की चुनौती, सीजन के सबसे बड़े मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के तीसरे और सबसे बड़े मुकाबले में टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जानिए आईपीएल इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स अपने मजबूत स्पिन आक्रमण के दम पर रविवार को चेन्नई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस पर शिकंजा कसने की कोशिश करेगा। मुंबई की टीम इस मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी और ऐसे में उसे एम ए चिदंबरम स्टेडियम की स्पिनरों की मददगार पिच पर कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

CSK vs MI Match Preview

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स मैच प्रीव्यू

चेन्नई का स्पिन आक्रमण है मजबूत

पांच बार के चैंपियन चेन्नई ने यहां की पिच का व्यवहार देखते हुए पिछले साल मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल और दीपक हुड्डा को अपनी टीम से जोड़कर अपने स्पिन आक्रमण को मजबूत किया। टीम के पास पहले से ही अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा थे। चेन्नई के टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उठाए गए इस कदम से पता चलता है कि यहां की पिच का धीमी गति के गेंदबाजों को मदद पहुंचाना किसी टीम की रणनीति में कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। चेन्नई पांच बार के अन्य चैंपियन मुंबई के खिलाफ अपनी इस ताकत का भरपूर उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। चेन्नई की टीम में एक बार फिर से सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेगी जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं।

End of Feed