Irani Cup Champion: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का ऐलान, 27 साल बाद ईरानी कप जीतने वाली टीम का होगा सम्मान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2024, 11:17 PM IST

मुंबई क्रिकेट टीम के 27 साल लंबे अंतराल के बाद ईरानी कप का खिताब नाम करने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम का सम्मान करने का ऐलान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 साल लंबे अंतराल के बाद मुंबई ने जीता ईरानी कप खिताब
  • अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने किया ये कमाल
  • सरफराज और कोटियान के सिर पर सजा मुंबई की जीत का सेहरा

मुंबई: अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई टीम को 27 साल में पहली बार ईरानी कप जीतने पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) यहां एक समारोह में सम्मानित करेगा। मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन ने शेष भारत के खिलाफ पहली पारी में 121 रन की बढ़त के दम पर 1997-98 के बाद पहली बार ईरानी कप को अपने नाम किया। एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने शनिवार को ‘पीटीआई’ को बताया कि समारोह वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा और इसमें बोर्ड के अधिकारी,शीर्ष परिषद के सदस्य, मैदान और क्लब के प्रतिनिधियों के साथ-साथ क्रिकेट सुधार समिति के सदस्य भी शामिल होंगे।

Mumbai Cricket team

मुंबई क्रिकेट टीम (साभार BCCI Domestic)

मुंबई ने खड़ूस क्रिकेट खेलने की परंपरा को रखा बरकरार

नाइक ने एक बयान में कहा, 'मुंबई ने एक बार फिर धैर्य और जज्बे का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। लड़कों ने पूरे पांच दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘खड़ूस’ क्रिकेट खेलने की परंपरा को बरकरार रखा। यह ‘टीम वर्क’ का एक आदर्श प्रदर्शन था, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी भूमिका शानदार ढंग से निभाई। पिछले साल की रणजी ट्रॉफी जीत के बाद, यह ईरानी कप जीत ने हमारी उपलब्धियों को और बढ़ा दिया।'

End of Feed