धोनी के IPL 2027 में खेलने को लेकर आई बड़ी खबर, एस बद्रीनाथ ने किया खुलासा

MS Dhoni IPL 2027 Future: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बड़ा खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनसे साफ कहा है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते।

MS Dhoni IPL 2027 Future: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए IPL से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी धोनी क्या IPL 2027 में भी खेलेंगे, इस सवाल पर अब उनके करीबी और पूर्व टीम साथी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बड़ा बयान दिया है। बद्रीनाथ के मुताबिक धोनी ने उनसे निजी बातचीत में अपने भविष्य को लेकर अपनी सोच साफ की है। धोनी नहीं चाहते कि उन्हें सिर्फ एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। उनका मानना है कि अगर वह टीम में हैं तो उन्हें विकेट के पीछे पूरे 20 ओवर की जिम्मेदारी निभानी है। आधी-अधूरी भूमिका उन्हें मंजूर नहीं है।

Dhoni (3)

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो साभार- AI)

धोनी ने बद्रीनाथ से कही अपने दिल की बात

गौरतलब है कि पिछले दो-तीन सीजन से धोनी की फिटनेस चर्चा में रही है। घुटने की सर्जरी के बाद से वह अक्सर सीमित ओवर ही फील्ड पर पूरी तरह फिट नजर आते हैं और बल्लेबाजी के लिए ज्यादातर आखिरी 3-4 ओवर में ही आते हैं। ऐसे में कई क्रिकेट एक्सपर्ट मान रहे थे कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम धोनी के लिए परफेक्ट है। वह सिर्फ फिनिशर के तौर पर आएं, 15-20 गेंद खेलें और चले जाएं, इससे उनके घुटने पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। यहां तक कि बद्रीनाथ का भी मानना है कि इस समय धोनी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर का रोल ज्यादा सही रहेगा, क्योंकि वह बल्लेबाजी में ज्यादा समय नहीं बिताते और 20 ओवर कीपिंग करना उनके शरीर के लिए मुश्किल होता है।

End of Feed