एमएस धोनी ने बताया कैसे केवल आईपीएल खेलने के लिए खुद को रखते हैं फिट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 08:18 PM IST

MS Dhoni fitness: एमएस धोनी ने दुबई रेडियो से बातचीत मे बताया है कि कैसे वह आईपीएल खेलने के लिए खास तरह से खुद को तैयार करते हैं। इसके अलावा धोनी ने अपने जीवनचर्या को लेकर भी खुलकर बात की।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमएस धोनी की फिटनेस तैयारी
  • धोनी ने बताया कैसे रखते हैं खुद को फिट
  • तनाव के समय क्या करते हैं एमएस धोनी

MS Dhoni fitness: करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके पास कड़ी मेहनत करते रहने और फिट रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि पेशेवर खेलों में किसी को उम्र संबंधी कोई छूट नहीं मिलती है। भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान 43 साल के करीब पहुंचने के बाद बावजूद फिटनेस के मामले में शानदार है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में छक्के मारने की क्षमता को बरकरार रखते हुए प्रभावित किया।

cricket news hindi, ms dhoni fitness

एमएस धोनी (साभार-IPL)

इस सत्र की शुरुआत में रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपने वाले धोनी ने आईपीएल लीग चरण के सभी 14 मैच खेले और निचले क्रम पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी प्रभाव छोड़ा।

End of Feed