बल्लेबाजी नहीं DK की कॉमेंट्री के फैन हुए माही, बोले-'लाजवाब'

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2023, 02:52 PM IST

हाल ही में अपनी कॉमेंट्री की पारी शुरू करने वाले दिनेश कार्तिक को एमएस धोनी की तरफ से बड़ी प्रशंसा मिली है। इस बात की जानकारी खुद दिनेश कार्तिक ने दी। उन्होंने कहा कि माही उनके कॉमेंट्री का लुत्फ उठा रहे हैं। कार्तिक ने कहा वह खेलों का विश्लेषण करना पसंद करते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दिनेश कार्तिक ने कहा कि विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी कमेंट्री का ‘काफी लुत्फ उठाते’ है। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला में फिलहाल कामेंट्री कर रहे 37 वर्षीय कार्तिक आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में मैदान पर आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखेंगे।

dhoni and DINESH KARTHIK COMMENTRY

एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक

कार्तिक ने ‘आरसीबी पॉडकास्टर’ पर कहा कि धोनी से मिले तारीफ के एक-एक शब्दों ने उनके लिए कमेंट्री को और खास बना दिया। कार्तिक ने कहा, ‘मुझे कमेंट्री के जो थोड़े बहुत मौके मिले है मैंने उसका आनंद लिया। मुझे लगता है कि मुझे खेल के बारे में बोलने, विश्लेषण करने में बहुत मजा आ रहा है। मैं इस तरह से वर्णन करना चाहता हूं कि इस खेल को देखने वाले हर व्यक्ति के लिए कुछ सार्थक हो।’ उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं, मैंने हमेशा अपने तरीके से एक स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश की और इसे उस तरह से स्पष्ट करने की कोशिश की, जिस तरह से मैंने सोचा था।’’

End of Feed