CSK Playing XI Today: क्या धोनी खेलेंगे या नहीं? आज ऐसी हो सकती है चेन्नई और लखनऊ की प्लेइंग-11

CSK Playing xi Today: इंडियन प्रीमियर लीग के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीत की हैट्रिक बनाए रखने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से भिड़ने वाली है। टीम भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतकर आ रही है लेकिन इसके बावजूद इसमें बदलाव होना संभव है। सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी (MS Dhoni) के खेलने को लेकर है।

CSK Predicted playing xi vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 35वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है। लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में आयोजित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। टीम ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। हालांकि इसके बावजूद टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। जिसमें एमएस धोनी भी फैंस को चौंका सकते हैं।

MS Dhoni csk

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम को 4 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत के साथ की थी हालांकि इसके बाद उन्होंने अगले मैच में गुजरात को हराया। टीम को इसके बाद लगातार दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ हार मिली। लेकिन सीएसके ने केकेआर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ दमदार वापसी की है।

End of Feed