MS Dhoni Retirement: क्या धोनी करने वाले हैं बड़ा ऐलान, चेन्नई में मौजूद है माता-पिता सहित पूरा परिवार

MS Dhoni IPL Retirement: क्या एमएस धोनी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान करने वाले हैं? इस बात के संकेत उनके माता-पिता की पहली बार आईपीएल मैच के दौरान उपस्थिति से मिले हैं।

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल 2025 का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आए। लेकिन इसके साथ ही एक ऐसा नजारा चेन्नई के एमए चिदंबर स्टेडियम में दिखाई दिया जो धोनी के तकरीबन 20 साल लंबे क्रिकेट करियर में कभी नहीं हुआ। पहली बार उनके माता-पिता आईपीएल का मैच देखते नजर आए। पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी जैसे ही चेपॉक में मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे कैमरों की नजर उनकी ओर मुड़ गई। इसके बाद धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर अटकलें लगने लगीं।

MS Dhoni family

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के लुत्फ उठाते एमएस धोनी के माता-पिता(साभार CSK)

पहली बार बेटे को खेलता देखने पहुंचे माता-पिता

43 वर्षीय धोनी के आईपीएल से संन्यास की अटकलें इसलिए भी लग रही हैं क्योंकि धोनी के क्रिकेट करियर के दौरान पहली बार उनके माता पिता कोई मैच देखने पहुंचे हैं। साथ में उनकी बहन भी हैं। धोनी के टीम इंडिया के लिए रांची में खेले मैचों में भी उनके माता पिता कभी स्टेडियम में दिखाई नहीं दिए। ऐसा ही कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ ने भी कहा कि उन्होंने धोनी के माता पिता को पहली बार मैदान पर देखा है। इसे उन्होंने स्पेशल ओकेशन करार देते हुए संभावना जताई कि धोनी हो सकता है कोई बड़ा ऐलान आज कर दें। पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी परिवार के साथ मैच के लुत्फ उठाते दिखे। सीएसके ने उनकी तस्वीर भी साझा की।

End of Feed