MS Dhoni vs DC: धोनी को धुआंधार बल्लेबाजी करते देख CSK कोच फ्लेमिंग ने कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 02:31 PM IST

CSK Coach Stephen Fleming On MS Dhoni Innings against DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार रात खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना तो करना पड़ा लेकिन उनकी टीम के स्टार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की धमाकेदार पारी ने सबका दिल जीत लिया। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी उनमें शामिल रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी का धमाल
  • धोनी ने खेली धमाकेदार पारी, आखिरी ओवर में 18 रन बनाए
  • हार मिली लेकिन कोच स्टीफन फ्लेमिंग धोनी की पारी देखकर खुश

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा कि जब खेल के प्रति जागरूकता की बात आती है तो फिर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का कोई सानी नहीं, जिन्होंने आईपीएल के इस सत्र में पहली बार बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्ले की चमक बिखेरी। चेन्नई को रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा जो वर्तमान सत्र में उसकी पहली पराजय है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने अगर 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी नहीं खेली होती तो हार का अंतर अधिक होता।

CSK Coach Stephen Fleming On MS Dhoni Innings Vs DC

स्टीफन फ्लेमिंग (IPLT20/BCCI)

भारत की तरफ से 2019 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले धोनी ने पिछले साल अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया था। फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘ यह खूबसूरत पारी थी। वह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने गंभीर चोट से उबरकर वापसी की है। उनकी बल्लेबाजी शानदार रही। इससे एक मुश्किल दिन के आखिर में टीम को सकारात्मक ऊर्जा मिली।’’

End of Feed