बीसीसीआई ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की और बताया कि अजीत अगरकर के बाद अब प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर बन गए हैं। बीते 4 अक्टूबर को अजीत अगरकर के जाने से जो जगह खाली हुई थी, उसके लिए रमेश पवार को चुन लिया गया है। रमेश पवार के अलावा वसीम जाफर ने भी इस पोजीशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन श्री अशोक मल्होत्रा और श्री जतिन परांजपे की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने आवेदकों की जांच और इंटरव्यू के बाद सर्वसम्मति से श्री रमेश पवार की नियुक्ति की सिफारिश की।
रमेश पवार (साभार-X)
पवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण कोचिंग भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें मुंबई और गुजरात की भारतीय महिला टीमों के मुख्य कोच और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच शामिल हैं। भारतीय महिला टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम को एशिया कप का खिताब और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाया।
बीसीसीआई ने अगरकर के कार्यकाल को भी सराहा
बीसीसीआई पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्री अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए उनकी सराहना करता है। जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से, अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण दौर में समिति का नेतृत्व किया। इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते।
पुरुष चयन समिति: प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पोवार।
अजीत अगरकर के जाने के बाद इस सेलेक्शन कमेटी ने पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम चुनी और अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी उन्होंने टीम चुनी थी। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार को पहली बार शामिल किया गया जो 4 साल से टीम इंडिया से बाहर थे।
