टी20 विश्व कप की भारतीय टीम में मेरे लोकसभा क्षेत्र का खिलाड़ी आने से खुश हूंः सांसद शशि थरूर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 02:39 PM IST

Shashi Tharoor On Sanju Samson Selection: टी20 विश्व कप 2024 के लिए घोषित भारतीय क्रिकेट टीम में संजू सैमसन का चयन हुआ तो उससे सासंद शशि थरूर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है कि उनके लोकसभा क्षेत्र का खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • संजू सैमसन के चयन पर खुश हैं शशि थरूर
  • थरूर के लोकसभा क्षेत्र से आते हैं सैमसन

टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में संजू सैमसन के चयन से खुश कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा है कि केरल में उनके लोकसभा क्षेत्र तिरूवनंतपुरम का यह विकेटकीपर बल्लेबाज चयन का हकदार था।

Shashi Tharoor Happy On Sanju Samson In T20 World Cup 2024 Squad

शशि थरूर (X)

भारत ने जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। सैमसन को ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।

End of Feed