IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले बॉलिंग कोच मॉर्कल का गेंदबाजों को खास संदेश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में खूब रन बने हैं। फिलहाल 2-2 की बराबरी पर खड़ी इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपनें गेंदबाजों को खास संदेश दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में सपाट पिचों पर गेंदबाजी की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए भारत के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने गेंदबाजों से कहा कि वे पिछली गलतियों को पीछे छोड़कर दबाव में समझदारी से फैसले लें। मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है। पिछले छह पारियों में सभी टीमों ने 200 रन से अधिक के बड़े स्कोर बनाए हैं। मोर्कल ने शुक्रवार को यहां मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ’’जाहिर है, आपको पिछली बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। मैच के बीच समय काफी कम है। आपके पास अभ्यास सत्रों का इतना समय नहीं होता कि आप मैदान पर जाकर कई चीजों पर काम कर सकें। ’’

Morne Morkel

मॉर्ने मोर्कल (साभार-x)

उन्होंने कहा, ’’आप इन मुकाबलों से मिली सीख को भी अपने साथ रखना चाहते हैं। इसलिए, आज सुबह हमने कुछ गेंदबाजों के साथ बैठकर अच्छी चर्चा की। इसमें हमने कुछ खास क्षेत्रों की पहचान की और यह समझने की कोशिश की कि यहां हमें किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ’’मोर्कल ने कहा, ’’मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि हम अपने युवा गेंदबाजी आक्रमण को दबाव की परिस्थितियों में अधिक समझदारी से फैसले लेना कैसे सिखा सकते हैं।’’

End of Feed