Mohammed Siraj wickets video: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खिताबी मुकाबले में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान टीम की धज्जियां उड़ा दीं। भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर समेट दिया और इसमें 6 विकेट मोहम्मद सिराज के नाम रहे।
मोहम्मद सिराज (AP)
मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले तो चौथे ओवर में 4 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। वो वनडे क्रिकेट मैच के एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। इसके बाद भी वो रुके नहीं और उन्होंने दो और विकेट लिए जिसमें कप्तान दासुन शनाका का विकेट भी शामिल रहा। इसके साथ ही उन्होंने 7 ओवर में 1 मेडन ओवर करते हुए 21 रन देकर 6 विकेट झटके जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। आइए वीडियो में देखते हैं कैसे किया उन्होंने ये कमाल..
मोहम्मद सिराज के विकेटों का वीडियो
उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया। जवाब में उतरी भारत की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 6.1 ओवर में 10 विकेट से मैच और खिताब जीत लिया। भारत आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बना।
