ICC Ranking: मोहम्मद सिराज से छिना नंबर वन का ताज, अब ये कंगारू पहुंचा टॉप पर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2023, 05:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन का खामियाजा मोहम्मद सिराज को भुगतना पड़ा है। उनसे सिर से दुनिया के नंबर वन एकदिवसीय गेंदबाज का ताज सरक गया है।

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने वनडे गेंदबाजों के लिए बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शीर्ष स्थान से हटा दिया जिससे यह भारतीय तीसरे स्थान पर खिसक गया। एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी ऊपर की ओर बढ़कर सिराज के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये। स्टार्क ने भारत में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले दो वनडे में प्रभावित किया था।

Mohammed-Siraj-Travis-head

मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 29 रन देकर तीन विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाने में मदद की थी। हालांकि वह दूसरे वनडे में काफी खर्चीले रहे,उन्होंने तीन ओवरों में 37 रन दे दिये जिससे वह शीर्ष रैंकिंग गेंदबाज का अपना स्थान गंवा बैठे।

End of Feed