IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने जो रूट के रिवर्स स्वीप शॉट पर जो कहा आपको सुनना चाहिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2024, 09:33 PM IST

IND vs ENG: भारतीय टीम ने खेल के तीसरे दिन मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली तो इसके पीछे इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी है। खासतौर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के खराब शॉट सेलेक्शन की खूब चर्चा हो रही है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं और इस तरह उसकी कुल बढ़त 322 रन की हो गई है। वर्तमान हालाता को देखते हुए टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर है उसके पीछे इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। खासतौर से जो रूट के उस गैर जिम्मेदाराना शॉट की खूब चर्चा हो रही है।

Joe Root

जो रूट (साभार-AP)

मैच के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां क्रीज पर काफी समय बिताने के इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 'रिवर्स रैंप' शॉट खेला और अपना विकेट गंवा दिया। रूट लगभग एक घंटे क्रीज पर बिता चुके थे और 18 रन पर खेल रहे थे। वह हालांकि टीम के दूसरे बल्लेबाजों की तरह तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

End of Feed