लय पाने पर सिराज खुशः बोले- उतार-चढ़ाव आते हैं, विश्वकप जीतना है तो सबका जुड़ना अहम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 01:03 PM IST

India vs New Zealand: उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है। विश्व कप को देखते हुए एकदिवसीय टीम के खिलाड़ी आपस में काफी बाते करते थे। हम परिवार से काफी समय दूर रहते हैं तो यही हमारा परिवार है।’’

India vs New Zealand: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट की जीत के बाद खुशी जताई कि आईसीसी विश्व कप के शुरुआती मुकाबलों में जूझने के बाद वह लय हासिल करने में सफल रहे। सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर एक विकेट चटकाया।

mo siraj

टीम इंडिया के फास्ट बॉलर। (फाइल)

सिराज ने मैच के बाद कहा, ‘‘तीन-चार मैच से मैं वह लय हासिल नहीं कर पा रहा था। लय हासिल करने का प्रयास कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। आज अंतत: लय हासिल की, मैं जिस लेंथ पर गेंदबाजी करना चाह रहा था उस पर लगातार गेंद डाल पा रहा था। काफी खुश हूं क्योंकि इस विकेट पर काफी स्विंग नहीं मिली, सीम वाली विकेट थी और सही लेंथ से मैंने विकेट हासिल किया।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि न्यूजीलैंड के 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कभी तनाव में नहीं थी।

End of Feed