'मैं इस बारे में बताना चाहूंगा', सरफराज खान को क्यों टीम इंडिया से रखा गया बाहर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा सच

मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को वापस बुलाने के भारत के फैसले की तारीफ की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दावा किया कि सरफराज को बाहर रखने के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं दी गई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को टीम इंडिया में वापस बुलाने के फैसले की तारीफ की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पहले बाहर करने के फैसले पर सवाल उठाया। हालांकि, वह इसके पीछे का कारण भी बताने वाले थे, लेकिन फिर रुक गए और बात टाल दी।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान की वापसी पर कैफ ने जताई खुशी। फाइल फोटो

अजीत अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमिटी ने सरफराज को साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना। मिडिल-ऑर्डर बैट्समैन सोमवार (10 अगस्त) को श्रीलंका में टीम से जुड़े और टीम ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए। सरफराज के टीम में चुने जाने के बाद मोहम्मद कैफ ने खुशी जताई।

End of Feed