जहर हैं ऐसे कोच, बाबर की खराब तकनीक पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने साधा निशाना

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने बाबर सहित पाकिस्तान के तमाम बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल उठाए हैं। बाबर आजम लॉर्ड्स टेस्ट में 8 रन बनाकर आउट हो ए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में जिस तरह से बाबर आजम आउट हुए, उसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठाए हैं। पहली पारी में बाबर आजम 8 रन के निजी स्कोर पर जोश टंग की बाहर जाती गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए थे। यूसुफ ने अलग-अलग मैच में उनका आउट होते हुए एक वीडियो शेयर किया है और इसके पीछे कोच को जिम्मेदार ठहराया है।

BABAR AZAM

बाबर आजम (साभार-x)

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा 'कुछ साल पहले हमने इस बाबर और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस कमजोरी के बारे में सबका ध्यान दिलाया था, लेकिन उनके करीबी कोच ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसे आसानी से सुलझाया जा सकता था। असफलता, पाकिस्तान क्रिकेट को लगातार नीचे ले जा रही है। ऐसे कोच गेम के लिए जहर की तरह हैं। उनमें विजन की कमी है, वे प्रगति में बाधा डालते हैं और सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी गुमराह करते हैं।

End of Feed