Mohammad Shami-Sania Mirza: सानिया मिर्जा के साथ निकाह की चर्चा करने वालों को मोहम्मद शमी ने दी खुली चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम से चोट की वजह से पिछले 8 महीने से बाहर चल रहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सानिया मिर्जा के साथ निकाह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों को खुली चुनौती दी है।

नई दिल्ली: चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ उनका नाम जोड़ने और निकाह की चर्चा करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में शमी ने ऐसा करने वालों को सामने आने की चुनौती दी है। और क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद दोबारा शादी करने की बात कही है।

Sania Mirza Mohammad Shami

सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी

सोच समझकर बनाना चाहिए मीम

शमी ने सानिया के साथ शादी करने की सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह को बात पर कहा, ये अजीब ही है और क्या है? मैं यही कहना चाहूंगा कि किसी को नहीं खींचना चाहिए इस तरह। मैं मानता हूं कि मीम्स आपके लिए मजाक का विषय हो सकते हैं लेकिन दूसरे के लिए वो जीवन से जुड़ा हो सकता है। आपको बड़ा सोच-समझकर मीन्स बनाना चाहिए। आज आप वेरीफाइड पेज नहीं है आपका कोई नाम पता नहीं है आप अनजान व्यक्ति हैं। ऐसे में हम क्या कर सकते हैं।

End of Feed