क्राइस्टचर्च: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 फॉर्मेट में इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। शुक्रवार को उन्होंने न्यूजीलैंड में खेली जा रही तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 50 गेंद में नाबाद 78 रन का पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।
Image Credit: PCB
साल 2022 में पूरे किए 1500 रन
रिजवान ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। रिजवान ने सधे हुए अंदाज में शुरुआत करते हुए 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनका 8 मैच में छठा अर्धशतक था। इसके साथ ही वो एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए। रिजवान से पहले क्रिस गेल और बाबर आजम ही ऐसा कर सके हैं। गेल ने साल 2012 में 1532 और साल 2015 में 1665 रन बनाए थे। वहीं बाबर आजम ने साल 2019 में 1607 और साल 2021 में 1779 रन बनाए थे।रिजवान के लिए साल 2021 भी शानदार रहा था। पिछले साल उन्होंने टी20 फॉर्मेट में कुल 2,036 रन बनाए थे। इस साल वो अबतक सबसे छोटे फॉर्मेट के प्रोफेशनल मैचों में कुल 1,519 रन बना चुके हैं।
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजरिजवान ने अपनी इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया। रिजवान ने अपने करियर के 2,337 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन में से 2,196 रन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बनाए हैं। जैसे की रिजवान ने शुक्रवार को अपनी पारी का दूसरा रन बनाया उन्होंने इस मामले में बटलर को पीछे छोड़ दिया। बटलर ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 2,119 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाए हैं। रिजवान ने चार मैच बतौर बल्लेबाज खेले हैं। जिसमें उन्होंने 141 रन बनाए।
