क्रिकेट

Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाक टीम कप्तानी करेंगे इरफान

Mohammad Irfan Khan To captain pak squad in Asia Cup Rising Stars: पाकिस्तान के सीमित ओवरों के प्रारूप से बाहर चल रहे मोहम्मद इरफान खान को इस महीने दोहा में होने वाले पुरुष एशिया कप ‘राइजिंग स्टार्स’ टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय युवा टीम (पाकिस्तान शाहीन) का शुक्रवार को कप्तान नियुक्त किया।

Image

मुहम्मद इरफान खान (X)

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के प्रारूप से बाहर चल रहे मोहम्मद इरफान खान को इस महीने दोहा में होने वाले पुरुष एशिया कप ‘राइजिंग स्टार्स’ टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय युवा टीम (पाकिस्तान शाहीन) का शुक्रवार को कप्तान नियुक्त किया।

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने सीनियर टीम के लिए कुछ मैच खेले हैं। इसमें इरफान के अलावा स्पिनर सुफियान मुकीम और तेज गेंदबाज अहमद दानियाल शामिल हैं।

बाकी खिलाड़ियों ने अंडर-19, शाहीन (ए टीम) या घरेलू सर्किट और पाकिस्तान सुपर लीग में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 23 नवंबर के बीच होगा। इसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ग्रुप में है जिससे उनका आमना-सामना होना तय है।

भारत ‘ए’ और पाकिस्तान शाहीन के अलावा ग्रुप बी में ओमान और यूएई की टीमें है जबकि अफगानिस्तान ‘ए’, बांग्लादेश ‘ए’ , हांगकांग और श्रीलंका ‘ए’ की टीमें ग्रुप ‘ए’ में है।

पाकिस्तान इस टी-20 टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 14 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद 16 नवंबर को भारत ‘ए’ से भिड़ेगा। शाहीन का अंतिम ग्रुप मैच 18 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा।

पाकिस्तान शाहीन की 15 सदस्यीय टीम: मोहम्मद इरफान खान (कप्तान), अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, माज सदाकत, मोहम्मद फैक, मोहम्मद गाजी गोरी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शहजाद, मुबासिर खान, साद मसूद, शाहिद अजीज, सुफियान मुकीम, उबैद शाह और यासिर खान।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article