धाकड़ पाकिस्तानी पेसर ने बदला संन्यास का फैसला, टी20 विश्व कप के लिए होंगे उपलब्ध

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने बांए हाथ के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को संन्यास से वापसी के लिए मना लिया है। वो टी20 विश्व कप में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। इस बात का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद आमिर ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान
  • पीसीबी अध्यक्ष ने किया था आमिर से फैसला बदलने का अनुरोध
  • साल 2021 में किया था संन्यास का फैसला

कराची: पाकिस्तान के बायें हाथ के विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदल लिया है और वह जून में होने वाले टी20 विश्व कप में चयन के लिये उपलब्ध होंगे। आमिर को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में 2010 से 2015 के बीच प्रतिबंध झेलना पड़ा था और वह कुछ समय के लिये जेल भी गए थे। इसके बाद साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अचानक अलविदा कह दिया था।

Moahhamad Amir

मोहम्मद आमिर

पीसीबी अध्यक्ष ने वापसी के लिए मनाया

आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दुनिया भर में टी20 लीग खेल रहे हैं। ऐसे में अब मोहसिन नकवी की अध्यक्षता वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आमिर को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिये मना लिया है। आमिर ने एक्स पर लिखा,'पाकिस्तान के लिये खेलना सपना है । जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं कि हमें अपने फैसले बदलने पड़ते हैं। मेरे और पीसीबी के बीच सकारात्मक बात हुई है और उन्होंने मुझे यह महसूस कराया है कि पाकिस्तान क्रिकेट को मेरी जरूरत है और मैं अभी भी खेल सकता हूं।'आमिर ने पाकिस्तान के लिये आखिरी टी 20 मैच अगस्त 2020 में मैनचेस्टर में खेला था।

End of Feed