वैभव का क्रेज ऐसा कि रेसलर भी हुए दीवाने, संग्राम सिंह ने कहा- सूर्यवंशी की वजह से देखा आईपीएल

भारतीय क्रिकेट टीम की सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया भर के फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का हरकोई कायल हो गया है। अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है और वो कोई छोटी हस्ती नहीं, बल्कि रेसलिंग की दुनिया के जाने माने चेहरे हैं। उन्होंने रेसलिंग की दुनिया से निकल कर एमएमए की दुनिया में अपना बड़ा नाम बनाया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रेसलिंग स्टार और एमएमए फाइटर संग्राम सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह वैभव सूर्यवंशी की वजह से आईपीएल देखना शुरू किया। वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े से बड़े गेंदबाज की लाइन अप खराब कर दी है और खौफ पैदा कर दिया है।

MMA Fighter Sangram Singh

संग्राम सिंह ने दिया बड़ा बयान।

भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। इस दौरे पर हर क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि इस भारतीय टीम का हिस्सा हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी। सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर कर सकते हैं। इससे पहले भारत के एमएमए फाइटर संग्राम सिंह बड़ा बयान दिया है।

End of Feed