India Playing XI: चेस्टर ली स्ट्रीट में पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीम शनिवार को दूसरे टी20 मुकाबले में भिड़ने वाली है। यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में शानदार काम किया था, लेकिन संजू सैमसन की फॉ़र्म अब तक समस्या बनी हुई है। ऐेसे में क्या टीम मैनेजमेंट उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को आजमा सकती है?
कोच गौतम गंभीर के कार्यप्रणाली पर नजर डालें तो वो खिलाड़ियों को टीम के भीतर लंबा रन देते हैं। ऐसे में सैमसन को एक मैच के बाद हटाने की संभावना कम है। ऐसे में टॉप-थ्री में कोई बदाव हो इसकी संभावना कम ही लगती है।
क्या मिडिल ऑर्डर में हो सकता है बदलाव
मिडिल ऑर्डर की बात करें तो तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों के विकल्प हैं। तिलक वर्मा का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन हमें भूलना नहीं चाहिए कि वह इस टीम के उप-कप्तान हैं और अगर अक्षर पटेल को बाहर किया जाए तो लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट में वाशिंगटन सुंदर की जगह बनती है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह मुश्किल लगती है। चेस्टर ली स्ट्रीट स्पिन फ्रेंडली विकेट थी, लेकिन मैनचेस्टर में ऐसा नहीं है। ऐसे में रवि बिश्नोई को बाहर कर एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज यानी प्रिंस यादव की एंट्री हो सकती है।
दूसरी तरफ इंग्लैंड ने पहले टी20 मुकाबले से 24 घंटे पहले ही अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी, जिसे आजमाने का मौका उसे चेस्टर ली स्ट्रीम में नहीं मिला था। यही कारण है कि इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI Against England)
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
