क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी आज करने जा रहे डेब्यू, खुद इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर क्रिकेट फैंस के बीच मचाई हलचल

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी स्टोरी डाली है। जिससे पता चलता है कि उनका डेब्यू आज होने जा रहा है। उन्होंने इस स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह इंडिया की जर्सी में नजर आ रहे हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी का इंस्टाग्राम पोस्ट (फोटो साभार- vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi Debut: इंग्लैंड के खिलाफ आज होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू तकरीबन तय माना जा रहा है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर तीन मैच बेंच पर बैठने के बाद वैभव ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी स्टोरी डाली है। जिससे पता चलता है कि उनका डेब्यू आज होने जा रहा है। उन्होंने इस स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह इंडिया की जर्सी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में "new chapter" लिखकर डेब्यू का बड़ा हिंट दे दिया है। इस पोस्ट के बाद क्रिकेट फैंस में हलचल मच गई है।

वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल

गौरतलब है कि भारत ने अपने दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों से की थी। इन दोनों मैचों में वैभव को मौका नहीं मिला था और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हुई। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम दोनों मैच हार गई। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि, इस मैच में भी वैभव को मौका नहीं मिल पाया था। अब जबकि दूसरा मुकाबला शुरू होने में कुछ ही समय बता और वैभव के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार है। इसके बाद वैभव की इंस्टाग्राम स्टोरी ने हलचल बढ़ा दी है।

मोर्कल ने किया था अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का बचाव

इससे पहले टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को हटाकर वैभव को जल्दबाजी में खिलाना सही नहीं होगा। अभिषेक सीरीज शुरू होने से पहले दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज थे, जबकि संजू टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। मोर्कल ने कहा था, "कोचिंग स्टाफ के तौर पर हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा। हां, एक युवा खिलाड़ी दरवाजा खटखटा रहा है और यह रोमांचक है। लेकिन हमने वर्ल्ड कप जीता है, मुश्किल हालात में अच्छा किया है। हमें अपने टॉप ऑर्डर को सपोर्ट देना होगा।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article