दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक गेंदबाजी करने के बावजूद चिंता में स्टार्क, खुद बताई वजह

Mitchell Starc On His Bowling Concerns: मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर ऐतिहासिक गेंदबाजी की और मेजबान टीम को 329 रन पर समेटा। हालांकि, इसके बावजूद अपनी बॉलिंग को लेकर स्टार्क चिंतित दिखे, क्या है वजह, उन्होंने खुद किया खुलासा।

SA vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बताया कि दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चल रही टेस्ट सीरीज में उन्हें "सब कुछ ठीक नहीं लग रहा था"। इसके चलते उन्होंने डरबन टेस्ट के फुटेज देखे और अपनी गेंदबाज़ी ऐक्शन की तुलना 'एशेज' सीरीज के क्लिप्स से की।

Mitchell Starc Reveals His Bowling Concerns After taking 6 Wickets On Day 1 Of Cape Town Test vs SA

मिचेल स्टार्क

सहायक कोच जेम्स फ्रैंकलिन, मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और अपनी पत्नी के साथ फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, स्टार्क को कोई बड़ा तकनीकी अंतर नहीं मिला। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि समस्या उनके गेंदबाज़ी ऐक्शन में नहीं, बल्कि उनके 'महसूस करने' के तरीके में थी।

End of Feed