IND vs NZ: फुल टॉस पर कोहली का विकेट लेने वाले सैंटनर ने मैच के बाद जताई हैरानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2024, 08:58 PM IST

IND vs NZ:विराट कोहली मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए। मिचेल सैंटनर ने भारत की पहली पारी में 7 विकेट चटकाए। इसके दम पर कीवी टीम ने 103 रन की बढ़त हासिल की।

IND vs NZ: अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (53 रन देकर सात विकेट) से दूसरे टेस्ट और शायद श्रृंखला जीतने की कोशिश में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने शुक्रवार को यहां स्वीकार किया कि भारतीय स्टार विराट कोहली को फुल टॉस गेंद पर आउट होते हुए देखना उनके लिए हैरानी भरा था। सैंटनर के सात विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 103 रन की बढ़त हासिल की और बाद में इसे बढ़ाकर 301 रन तक पहुंचा दिया।

sports photo story, photo story sports, khel photo story  (2)

विराट कोहली (साभार-AP)

बाएं हाथ के स्पिनर के शानदार स्पैल में कोहली का विकेट भी शामिल था जिससे भारत पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गया।

End of Feed