25 साल बाद भारत ने लिया बदला तो मिचेल सैंटनर ने बताया क्यों हारी

IND vs NZ Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 25 साल बाद न्यूजीलैंड से हार का बदला ले लिया। हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि उनकी टीम कहां हारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी
  • भारत ने 25 साल बाद लिया बदला
  • मिचेल सैंटनर ने बताया हार का कारण

IND vs NZ Final: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत लिया। उसके सामने 252 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजयी चौका रवींद्र जडेजा के बल्ले से निकला, जबकि केएल राहुल ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में 25 साल पुराना बदला ले लिया। इससे पहले दोनों टीम साल 2000 में भिड़ी थी, जहां टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने टीम इंडिया को बधाई दी और हार का कारण भी बताया।

Mitchell Santner

मिचेल सैंटनर, न्यूजीलैंड कप्तान (साभार-X)

क्यों हारी न्यूजीलैंड टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतकीय साझेदारी खेली। ब्रेसवेल ने 53 और डेरिल मिचेन ने 63 रन की पारी खेली। मैच के बाद मिचेल सैंटनर ने हार पर प्रतिक्रिया दी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में एक बेहतर भारतीय टीम से हारी।

जीत के लिये 252 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने छह गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। सैंटनेर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा ,‘‘ यह अच्छा टूर्नामेंट था । हमें कड़ी चुनौती मिली और हम आज एक बेहतर टीम से हारे । सभी ने टूर्नामेंट में योगदान दिया और अलग अलग समय में अपनी भूमिका निभाई।’’

End of Feed