Rohit Sharma On His Retirement: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को 252 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया न रोहित शर्मा 74(83) रन की कप्तानी पारी की बदौलत 49 ओवर में हासिल कर लिया। यह भारतीय टीम का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। रोहित से पहले टीम इंडिया ने सौरव गांगुली(2002) और एमएस धोनी(2013) की कप्तानी में ये उपलब्धि हासिल की थी।
फ्यूचर में आएगा फ्यूचर प्लान
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे फॉर्मेट से संन्यास को लेकर अकटलें लग रही थीं। ऐसे में मैच के बाद रोहित शर्मा ने इन सभी सभी अटकलों को खारिज कर दिया। रोहित ने संन्यास के सवाल पर जवाब दिया, 'फ्यूचर प्लान फ्यूचर में आएगा। फिलहाल जो चल रहा है वो वैसे ही चलता रहेगा।'
आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में मिला है केवल एक हार
रोहित शर्मा अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हर बार अपने प्रदर्शन के बल पर विरोधियों की बोलती बंद की है। ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया। रोहित की कप्तानी में भारत का आईसीसी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में केवल एक मैच गंवाया है वो हार भी टीम को साल 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी।
रोहित की कप्तानी में हासिल की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी
रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की लगातार चार प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंची और दूसरी बार खिताबी जीत हासिल करने में सफल रही। रोहित ने अपनी बल्लेबाजी के बाद कप्तानी से टीम इंडिया की सफलता की जो लकीर खींची है उसकी लंबाई आने वाले और कुछ साल लंबी होती जाएगी।
