ये 3 खिलाड़ी मिलकर पूरी कर सकते हैं टेस्ट में किंग कोहली की कमी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज विराट कोहली के बिना खेला जा रहा है। हालांकि, अब तक भारत ने इस दौरे पर जो 3 पारी में बैटिंग की है उसके अनुसार टीम को किंग की कमी उतनी खली नहीं है।

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को मिलकर उठानी होगी। वॉन ने कहा कि कोहली ने अपने समय में अकेले ही यह जिम्मेदारी उठाई थी।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार-x)

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आराम से आगे बढ़ रहा है। लेकिन वॉन ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि अच्छी शुरूआत का यह मतलब नहीं है कि काम पूरा हो गया है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने वॉन ने कहा, ‘‘गिल, जायसवाल और पंत को भारतीय टेस्ट टीम को उसी तरह आगे ले जाना होगा जैसा विराट कोहली अकेले करते थे। मैं देख रहा हूं कि इनका ग्रुप सही तरीके से खेल रहा है। ’’

End of Feed